1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. मध्य प्रदेश: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी 'जन आक्रोश यात्रा', पार्टी ने बताया अपना पूरा प्लान

मध्य प्रदेश: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी 'जन आक्रोश यात्रा', पार्टी ने बताया अपना पूरा प्लान

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 08, 2023 07:50 pm IST,  Updated : Sep 08, 2023 07:52 pm IST

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए कांग्रेस तैयारियों में लग गई है। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र की जनता तक पहुंचने के लिए कांग्रेस 8 जन आक्रोश यात्रा निकालेगी।

कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्रा- India TV Hindi
कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्रा Image Source : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश: राज्य में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विपक्षी पार्टियों के बीच सरगर्मी तेज होती जा रही है। भाजपा राज्य में अपनी पार्टी को एक बार फिर जीताने के लिए पूरा बल लगा रही है। तो वहीं कांग्रेस, भाजपा को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा ने जनता तक पहुंचने के लिए 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाली, तो कांग्रेस ने भी अब इसका तोड़ निकाल लिया है।

कांग्रेस निकालेगी 'जन आक्रोश यात्रा'

मध्य प्रदेश में जनता तक पहुंचने के लिए भाजपा की 5 जन आशीर्वाद यात्राएं चल रही हैं। मगर अब कांग्रेस ने इसके जवाब में जन आक्रोश यात्रा निकालने का फैसला लिया है। हालांकि अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं हुई है मगर ये साफ हो गया है कि कांग्रेस 230 विधानसभाओं को कवर करने के लिए 8 जन आक्रोश यात्राएं निकालेगी।

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कही ये बात

वरिष्ठ नेता शोभा ओझा ने बताया कि, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का मकसद सूबे की 230 विधानसभा में जनता तक पहुंचना है। इसके लिए कांग्रेस पूरे राज्य में 8 यात्राएं निकालेगी।

कांग्रेस की इस यात्रा के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है मगर ये कहा जा रहा है कि ये यात्राएं 2 अक्टूबर या फिर उसके तुरंत बाद शुरू होंगी।

कांग्रेस की यात्रा पर CM शिवराज का तंज

राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी पार्टियां अब आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का जवाब देते हुए कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकालने का फैसला लिया है। कांग्रेस की इस यात्रा पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, "जिन्हें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है वो आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं और जिन्हें जनता का आक्रोश मिल रहा है वो आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं।"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, उन्होंने(कांग्रेस) 900 वादे पूरे नहीं किए, राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था, PM किसान सम्मान निधि नहीं दी, पीएम आवास के पैसे लौटा दिए, बेटियों को शादी के पैसे नहीं दिए, बेटियों को लैपटॉप नहीं मिला, साइकिल देना बंद कर दिया, इसलिए उनके खिलाफ आक्रोश है। जनता का हमें आशीर्वाद मिल रहा है और उनके(कांग्रेस) खिलाफ आक्रोश है इसलिए वे आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। 

आपको बता दें कि 3 सितंबर को चित्रकूट में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस यात्रा की शुरूआत की थी। भोपाल में इस यात्रा का समापन 25 सितंबर को होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-

भगवान जुगल किशोर मंदिर में अब तक की सबसे निंदनीय घटना, राजपरिवार की बहू ने अभद्रता के साथ रुकवाई आरती; VIDEO

मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह बोले- जब भी आते हैं सौगात लाते हैं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024