1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पुलवामा अटैक पर फूटा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का गुस्सा, पाकिस्तान को दी खुली चुनौती

पुलवामा अटैक पर फूटा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का गुस्सा, पाकिस्तान को दी खुली चुनौती

 Published : Feb 18, 2019 10:39 am IST,  Updated : Feb 18, 2019 10:42 am IST

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने दुख जताते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

खेसारी लाल यादव- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले (Pulwama Terrorist Attack) पर अपना बयान दिया है। खेसारी लाल यादव ने पुलमवामा हमले पर आतंकवादियों को ललकारा है। खेसारी लाल यादव ने आतंकवादियों को चेतावनी भी दी है।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने दुख जताते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। खेसारी लाल यादव ने कहा इसका अंजाम भयानक होगा। ऐसी हरकतों को अंजाम देने वालों को दोजख में भी जगह नहीं मिलेगी। खेसारी ने आगे कहा- हिंदुस्तान शांति का प्रतीक है, लेकिन अगर तुम इंसानियत और शांति पसंद नहीं हो तो मैदान में आ जाओ होश ठिकाने आ जाएंगे। छल से वार करने वालों अपनी नीचता पर शर्म करो।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने यह भी कहा कि वो बिहार के शहीद सैनिकों के परिजनों की मदद करेंगे। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। भारत सरकार अब अमन में दहशत का जहर घोलने वालों का सीना चीर देंगे और उन्हें कड़ा सबक सिखाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन