1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. कोरोना से जंग में आगे आईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, बांटे मास्क

कोरोना से जंग में आगे आईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, बांटे मास्क

 Published : Mar 26, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 01:55 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो बच्चों को मास्क बांटती दिख रही हैं।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह...- India TV Hindi
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बांटे मास्क

पटना: वैश्विक महामहारी बन चुके कोरोना से जंग भारत में भी जारी है। इसी क्रम में सरकार ने आने वाले 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। इस बीच, भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी लोगों को जागरूक करने के लिए खुद सड़क पर उतर गईं और लोगों के बीच मास्क बांटे।

कोरोना से जंग लड़ने के लिए कई फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री लोगों को जागरूक करने घरों से बाहर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह भी घर से सड़कों पर बाहर निकली और लोगों के बीच मास्क, ग्लब्स और सेनेटाइजर बांटे।

अक्षरा ने कहा, "मैं घर से बाहर यूं नहीं निकली। मेरा उद्देश्य उन लोगों को जागरूक करना है, जो कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। वे ये नहीं जानते हैं कि इससे सिर्फ उनको ही नुकसान नहीं होगा, बल्कि वे अपने आस-पास के लोगों को इसकी चपेट में ला सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप खुद भी सेफ रहें और अपनों को भी सेफ रखें।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन