मुंबई: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का एक नया डांस नंबर 'हमारा वाला डांस' (Hamaar Wala Dance) रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें पवन के अपोजिट ख्याति शर्मा हैं और दोनों अलग अंदाज में नज़र आ रहे हैं। ये एक तरीके का पहला भोजपुरी पॉप सॉन्ग है।
Related Stories
हाल ही में इस गाने का टीजर आउट हुआ था, जिसमें पवन ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हैं और आंखों पर काला चश्मा लगाकर काफी कूल लग रहे हैं। वहीं, उनके अपोजिट ख्याति शर्मा हैं, जो क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं।
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया था। इसमें पवन और ख्याति सिजलिंग पोज देते नज़र आ रहे हैं।
बता दें कि पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के विवाद के चलते दोनों सुर्खियों में थे। हाल ही में पवन की फिल्म 'शेर सिंह' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है।
यहां देखें पवन सिंह का गाना:
Also Read:
श्रद्धा कपूर छह सालों से हैं एंजाइटी की शिकार, कहा- नहीं जानती थी क्या है ये
अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के हाथ पर किया किस, वीडियो हुआ वायरल