1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Pawan Singh पर यामिनी सिंह के बयान पर बवाल! भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया कैसे अर्थ का अनर्थ किया गया

Pawan Singh पर यामिनी सिंह के बयान पर बवाल! भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया कैसे अर्थ का अनर्थ किया गया

 Published : Jan 05, 2023 12:25 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 12:31 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने अपने पवन सिंह वाले बयान को लेकर आज अपनी बात साफ की है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को काफी गलत तरीके से पेश किया गया।

Bhojpuri actress Yamini Singh- India TV Hindi
Bhojpuri actress Yamini Singh Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: आज भोजपुरी स्टार Pawan Singh का जन्मदिन है, बीते दिन एक खबर आई कि भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाया था। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने बताया कैसे उनके बयान को अर्थ का अनर्थ करके पेश किया गया। एक्ट्रेस मीडिया की ऐसी गलत हेडलाइन्स से काफी नाराज हैं और उन्होंने इस बात को साफ किया है कि पवन सिंह को लेकर उन्होंने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया, उनके नाम पर कुछ मिर्च मसाला ना खोजा जाए। 

पवन सिंह ने नहीं की बद्तमीजी 

एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने इस मामले में इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पिछले इंटरव्यू में कहीं भी कंप्रोमाइज शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। यामिनी सिंह का कहना है कि उन्होंने पवन सिंह को लेकर किसी तरह की बद्तमीजी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा कि आज पवन सिंह का जन्मदिन है और आज उनके जन्मदिन पर इस तरह की खबर लिखना काफी गैरजिम्मेदारी वाला काम है। 

टीम के कुछ लोगों ने की थी बद्तमीजी

एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में यह कहा है कि उन्होंने पिछले इंटरव्यू में कहा था,  'जो फिल्म मैंने छोड़ी उसकी टीम में से किसी ने उनके साथ बद्तमीजी की थी। लेकिन वह पवन सिंह नहीं थे, लेकिन लोगों ने बद्तमीजी को कंप्रोमाइज लिखा और पवन सिंह का नाम जोड़ दिया। ऐसा करना एक दम गलत है। अपनी खबर में मिर्च मसाला लगाने के लिए मेरे नाम को यूज करना गलत है।'  

मैं यहां काम करने आई हूं

यामिनी सिंह ने ऐसे खबर लिखने वालों के लिए कहा, 'मैं यहां काम करने आई हूं किसी तरह के विवादों के साथ नाम नहीं कमाना, मुझमें टेलेंट होगा तो मैं नाम कमा लूंगी। मैं अपने हर सीनियर की रिस्पेक्ट करती हूं, मैं एक एक्ट्रेस होने के बाद सेट पर मिलने वाली सीनियर एक्ट्रेस तक के पैर छूती हूं, सीनियर कलाकारों को रिस्पेक्ट देती हूं। मेरे नाम पर ऐसा कुछ मत करिए, मुझे काम करने दीजिए।'

भोजपुरी गायक पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, कहा- धमाका लेकर आ रहा हूं

पवन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

आज पवन सिंह का जन्मदिन है, इस मौके पर एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने उन सभी मीडिया हाउस से यह अपील की है कि वह अपनी झूठी या गलत तरीके से पेश की गई खबरों का खंडन करें।  

Sonu Sood को भारतीय रेलवे ने लगाई फटकार, Video में चलती ट्रेन के गेट पर कर रहे थे ये काम

साथ करेंगी फिल्मों में काम 

इतना ही नहीं यामिनी सिंह ने यह भी कहा कि वह आने वाले समय में अच्छा रोल और फिल्म मिलने पर पवन सिंह के साथ काम करना पसंद करेंगी। सिर्फ पवन सिंह ही नहीं वह किसी भी स्टार के साथ ऐसी फिल्मों को करना चाहती हैं जिनमें उनके लिए बराबरी का रोल हो, एक्ट्रेस सिर्फ शो पीस ना हो।  

Deepika Padukone के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया गिफ्ट, शेयर किया 'Pathaan' का लुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन