1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Happy Maha Shivratri 2022: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'मन मगन मगन शिव' हो रहा वायरल, क्या आपने देखा

Happy Maha Shivratri 2022: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'मन मगन मगन शिव' हो रहा वायरल, क्या आपने देखा

 Published : Mar 01, 2022 04:56 pm IST,  Updated : Mar 01, 2022 04:56 pm IST

खेसारी लाल यादव का गाना 'मन मगन मगन शिव' सुनकर आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।

Happy Maha Shivratri 2022- India TV Hindi
Happy Maha Shivratri 2022 Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • महाशिवरात्रि के मौके पर खेसारी लाल यादव का गाना 'मन मगन मगन शिव' खूब वायरल हो रहा है।
  • 'मन मगन मगन शिव' एक डीजे सॉन्ग है जिसे सुनकर आप डांस करने पर मजबूर हो जाएंगे।

Happy Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि का मौका है और हर तरफ भोलेनाथ की जय-जयकार है। इस बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना वायरल हो रहा है जो उन्होंने भोले बाबा के ऊपर बनाया है। गाने के बोल हैं 'मन मगन मगन शिव', ये गाना 26 फरवरी को रिलीज हुआ है और खूब वायरल हो रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर ये गाना फैंस सुन रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

'शमशेरा' में दिखेगी वाणी कपूर संग रणबीर कपूर की जोड़ी, एक्ट्रेस ने केमिस्ट्री पर क्या कहा जानिए

खेसारी लाल यादव वैसे भी हर मौके के लिए गाने बनाते हैं। होली पर भी उनके एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने रिलीज हो चुके हैं और आने वाले समय में और भी गाने आने वाले हैं। ''मन मगन मगन शिव'' एक डीजे सॉन्ग है जिसे सुनकर आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। यही वजह है कि गाने पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं।

Lock Upp: कंगना रनौत के शो में हैं एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स

खेसारी लाल का गाना 'मन मगन मगन शिव' Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव का लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है, मगर एक चीज है जो लोगों का ध्यान खींच रही है वो है उनका डांस। कमाल का डांस करते खेसारी लाल यादव को देखकर आप भी कदम थिरकाने पर मजबूर हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन