पटना: भोजपुरी संगीत जगत में अपनी बेमिसाल गायकी से धमाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर, एक्टर नीलकमल सिंह और 'ट्रेंडिंग गर्ल' नीलम गिरी को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस पहली बार एक साथ लेकर आई हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से नीलकमल की आवाज में दर्दभरा वीडयो सांग 'मुंहवा फेरबू बलम से' रिलीज किया, जो अब लोगों को भी पसंद आ रहा है।
Related Stories
कोरोना पॉजिटिव अनिरुद्ध दवे की बिगड़ी तबीयत, ICU में हुए शिफ्ट, दोस्तों कर रहे प्रार्थना करने की अपील
इस गाने में नीलम गिरी और नीलकमल की 'लव स्टोरी' को दिखाया गया है। गाने में दोनों का प्यार तो परवान चढ़ता है, लेकिन नीलम की शादी कही और हो जाती है। इस गाने में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। गाने में नीलम गिरी की खूबसूरती और इमोशन दोनों कमाल का दिखा है।
Randhir Kapoor Health Update: कोरोना के चलते ICU में हैं रणधीर कपूर, लेकिन हालत स्थिर
वर्ल्डवाइड रिकार्डस के मालिक रत्नाकर कुमार ने कहा कि इस गाने में हमने दोनों कलाकारों को लेकर नया करने की कोशिश की थी, जो सफल हो गई और गाने लोगों बहुत पसंद आ रहा है।
इस दर्दभरे गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है जबकि संगीत राज गाजीपुरी के हैं। इस गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है, वही कोरियोग्राफी राहुल यादव का है। गाने का प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है।
इनपुट-आईएएनएस