1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Sapna Choudhary पर Shamshera का फितूर, शेयर किया ऐसा वीडियो जो देखा रह गया हैरान

Sapna Choudhary पर Shamshera का फितूर, शेयर किया ऐसा वीडियो जो देखा रह गया हैरान

 Published : Jul 12, 2022 01:32 pm IST,  Updated : Jul 12, 2022 06:42 pm IST

सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'फितूर' गाने पर एक्ट करती नजर आ रही हैं।

Sapna Choudhary - India TV Hindi
Sapna Choudhary Image Source : SAPNA CHOUDHARY/INSTAGRAM

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक ऐसा नाम बन चुकी हैं जिनके लाखों फैंस हैं, बिग बॉस में आने के बाद सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ और उनका लुक भी बदल गया। लेकिन सपना चौधरी को लाख पॉपुलैरिटी मिल गई हो वो जमीन से जुड़ी रहीं और स्टेज परफॉर्मेंस देती रहीं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है।

सपना चौधरी का डांस वीडियो

सपना चौधरी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' के गाने 'फितूर' पर डांस करती दिख रही हैं। 

सपना चौधरी का लुक

इस वीडियो में सपना चौधरी ने वाइट कलर की घाघरा चोली पहना है, जिसमें गोल्डन से वर्क हुआ है। गले में उन्होंने सफेद मोतियों और गोल्ड का चोकर और हार पहना है। पैरों में भी सफेद गोल्ड जूती और पायल में सपना चौधरी कहर ढा रही हैं। उस पर लाल बिंदी और पिंक लिपस्टिक सपना चौधरी के लुक में चार चांद लगा रही हैं।

वीडियो में सपना अपने झुमके अपना लुक और अपनी वॉक दिखाती नजर आ रही हैं। फैंस सपना के लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - 

'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान आमिर खान को आई थी गहरी चोट, एक्टर ने ऐसे पूरी की फिल्म की शूटिंग

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के बाद पहुंचे ताजमहल, फैंस को भाया एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक

Rakhi Sawant Angry: राखी सावंत को आया गुस्सा, सड़क पर फावड़ा लेकर किया किसका पीछा?

Ek Villain Returns: तारा सुतारिया संग केमिस्ट्री पर अर्जुन कपूर ने खोला राज, सुनकर मलाइका हो सकती हैं नाराज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन