नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आमिर परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का जश्न मनाने के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में पत्नी किरण राव के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। आमिर ने हाल ही में ट्विटर पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनके पीछे एक घुमावदार नदी दिखाई दे रही है। आमिर और किरण खूबसूरत पहाड़ों के आसपास प्राकृति छंटा का आनंद ले रहे हैं। अपनी सेल्फी पोस्त करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा,"अरुणाचल के जंगल में। यह बहुत खूबसूरत है।"
इसे भी पढ़े:-
- 'ऐ दिल है मुश्किल' देख आमिर ने रणबीर के बारे में कही ये बात
- अपने मेहमानों को इस खास अंदाज में विदा करते हैं आमिर खान
'दंगल' में आमिर हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर वह पिछले काफी वक्त से चर्चा में विषय बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
फिल्म में साक्षी तंवर भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह आमिर की पत्नी का किरदार निभाती हुई दिख रही हैं। फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।