1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ..जब 'दंगल' डॉटर के इशारे पर नाचे आमिर

..जब 'दंगल' डॉटर के इशारे पर नाचे आमिर

 Published : Mar 19, 2017 12:39 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 12:47 pm IST

अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने आमिर को अपनी उंगली पर नचाया है।

secret superstar- India TV Hindi
secret superstar

मुंबई: अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने आमिर को अपनी उंगली पर नचाया है। जी हां, फिल्म में आमिर की बेटी बबिता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सान्या ने आमिर की अगली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के एक गाने को कोरियोग्राफ किया है। 

सान्या ने गाने में आमिर से काफी मुश्किल डांस स्टेप करवाए लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर मिस्टर परफेक्शिनिस्ट आमिर ने सारे स्टेप बड़ी आसानी से कर लिए।

इस अनुभव के बारे में सान्या ने कहा, "मुझे डांस बहुत पसंद है और इससे जुड़ी हर चीज मुझे पसंद है। जब निर्देशक अद्वैत चंदन ने मुझे आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' के एक गीत की कोरियोग्राफी के लिए पूछा, तो मैं काफी हैरान हुई।"

सान्या ने कहा, "मैंने अपने सपने में भी ऐसी चीज करने के बारे में नहीं सोचा था।"

secret superstar
secret superstar

इस फिल्म में आमिर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। आमिर की ये फिल्म 14 साल की एक बच्ची पर आधारित है जो सिंगर बनना चाहती है। आपको बता दें इस बच्ची का किरदार जायरा वसीम ने निभाया है। जायरा वसीम ने आमिर की फिल्म 'दंगल' गीता फोगाट के बचपन का रोल किया था।

secret superstar
secret superstar

सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन आमिर खान के पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन ने किया है। यह फिल्म आमिर खान के बैनर तले बनी है।

ये भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन