1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान और करीना कपूर खान ने पूरी की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, केक काटकर मनाया गया जश्न

आमिर खान और करीना कपूर खान ने पूरी की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, केक काटकर मनाया गया जश्न

 Published : Sep 17, 2021 06:56 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 06:56 pm IST

आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

आमिर खान-करीना ने पूरी की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग- India TV Hindi
आमिर खान-करीना ने पूरी की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग Image Source : PR

ऑस्कर पुरस्कार विजेता फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा। ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। पिछले कुछ सालों में, आमिर खान प्रोडक्शंस ने भारतीय दर्शकों को एक के बाद एक लगान, तारे ज़मीन पर और दंगल जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब लाल सिंह चड्ढा के लिए भी फैंस बेताब हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी-मोहसिन खान 5 साल बाद छोड़ेंगे शो, इस दिन शूट करेंगे आखिरी एपिसोड

यह कॉमेडी-ड्रामा अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में रही है! यह फिल्म छह अकैडमी पुरस्कार विजेता रह चुकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का रूपांतरण है जिसने अपने समय में फिल्म के लैंडस्केप को फिर से परिभाषित किया था। 

आमिर खान द्वारा इसे निभाने और प्रतिष्ठित करैक्टर को फिर से परिभाषित करने के साथ, दर्शक शायद ही यह देखने के लिए इंतजार कर सकते हैं कि सुपरस्टार इसे कैसे अपना बनाते है!  करीना कपूर खान अभिनीत, लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पिछले साल शुरू की गई थी जिसे देश में 100 स्थानों पर शूट किया गया है। 

फिल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में पूरी हो गयी है जिसके लिए कास्ट और क्रू ने सेट पर एकत्र हो कर 'अब तक की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक' के पूरा होने का जश्न मनाया है। 

एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित पटकथा व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, लाल सिंह चड्ढा आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम 18 स्टूडियो और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। 

"लाल सिंह चड्ढा" इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन