नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतारा है। बुधवार को वह अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को एक खास तोहफा देते हुए उनके और करीब हो गए हैं। दरअसल आमिर ने अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है। इंस्टाग्राम की दुनिया में पहला कदम रखते ही उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। इसके बाद से ही फैंस उनके पहले पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करने लगे। लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपने चाहने वालों ज्यादा इंतजार न करवाते हुए अपना पहला पोस्ट कर दिया, जो उनकी मां जीनत हुसैन की फोटो थी।
Related Stories
हम सभी इस बात से वाकिफ कि आमिर आमिर अपनी मां के बेहद करीब हैं। अपनी इस पोस्ट के बारे में आमिर का कहना है कि वह आज जो कुछ भी हैं अपनी मां के कारण हैं और इसीलिए उन्होंने उनकी तस्वीर सबसे पहले पोस्ट की। गौरतलब है कि आमिर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'कयामत से कयामत तक' से की थी।
बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं। फिलहाल आमिर अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए वह शूटिंग से छुट्टी लेकर मुंबई पहुंचे है।