1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में इस सुपरस्टार का भेंट किया कड़ा पहने नजर आएंगे

आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में इस सुपरस्टार का भेंट किया कड़ा पहने नजर आएंगे

 Published : Sep 26, 2019 10:21 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 10:21 pm IST

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 

आमिर खान फिल्म 'लाल...- India TV Hindi
आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में  गिप्पी ग्रेवाल का भेंट किया कड़ा पहने नजर आएंगे

मुंबई: आमिर खान अपनी आगामी फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की शूटिंग के लिए तैयार हैं। हाल ही में अभिनेता को पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल से उपहार के रूप में 'कड़ा' मिला है जिसे आमिर खान हर वक़्त पहने रखते है l फ़िल्म "लाल सिंह चड्ढा" के लिए राज्य में चल रेकी के दौरान पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी गरेवाल ने आमिर को यह कड़ा भेंट स्वरूप दिया था l जल्द ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने वाले अभिनेता अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में इसे पहने हुए नज़र आएंगे।

फ़िल्म "लाल सिंह चड्ढा" की घोषणा करने के वक़्त से ही आमिर खान इस किरदार के लिए कठिन फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुज़र रहे हैं, जबकि निर्देशक अद्वैत चंदन स्क्रिप्ट को पॉलिश कर रहे हैं। टॉम हैंक्स की अभिनीत फॉरेस्ट गंप (1994) के आधिकारिक रीमेक "लाल सिंह चड्ढा" की शूटिंग नवंबर से शुरू की जाएगी।

सुपरस्टार और उनकी टीम सितंबर के दूसरे सप्ताह में रेकी के लिए पंजाब गई थी। और इस सफ़र के दौरान, पंजाबी गायक-फिल्म निर्माता गिप्पी ग्रेवाल ने आमिर खान को कड़ा भेंट किया था जिसे अब फिल्म में जगह मिल गयी है। इस खास उपहार ने आमिर खान का दिल छू लिया है, जिसके बाद अभिनेता ने फ़िल्म में भी इस कड़े को पहनने का मन बना लिया है।

अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Also Read:

रश्मि देसाई को 'बिग बॉस 13' के घर में रहने के लिए मिल रही है काफी मोटी रकम

हाउसफुल 4 का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, दोनों पीढ़ियां एक साथ आईं नजर

Sye Raa Narsimha Reddy Second Trailer Out: चिरंजीवी, रामचरण और अमिताभ बच्चन की फिल्म का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन