नई दिल्ली: कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सबसे खास और अनोखा होता है, यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे इंसान खुद चुनता है और फिर 7 जन्म तक एक साथ रहने का वादा भी करता है। ऐसा ही एक वादा ऐश्वर्या और अभिषेक ने आज से दस साल पहले किया था जब दोनों ने 7 फेरे लिए थे। बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़ी की शादी को आज एक दशक पूरा हो गया।
हर कोई जानना चाहता है कि ऐश्वर्या और अभिषेक पहली बार कब मिले, किसने किसे प्रपोज किया और कैसे दोनों शादी के दस साल बाद भी एक-दूसरे से इतना प्यार करते हैं। आइए हम आपको ऐश और अभिषेक से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
पहली ही नजर में ऐश को दिल दे बैठे थे अभिषेक

स्विटजरलैंड में अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मृत्युदाता' की शूटिंग देखने पहुंचे थे, ऐश्वर्या उस दौरान अपनी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट थे बॉबी देओल, बॉबी और अभिषेक बच्चन अच्छे दोस्त थे और बॉबी ने अभिषेक को मिलने के लिए होटल बुलाया था वहीं ऐश और अभिषेक की पहली मुलाकात हुई थी। लेकिन यह एक ऐसा समय था जब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में कदम रख रहीं थी और वह अपने करियर लाइफ पर फोकस कर रही थी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए ऐश अभिषेक से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें