1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने फिल्म 'नो मीन्स नो' की टीम को दी शुभकामनाएं

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने फिल्म 'नो मीन्स नो' की टीम को दी शुभकामनाएं

 Written By: IANS
 Published : Jan 12, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 05:48 pm IST

प्रीति ने इस वीडियो में फिल्म के हीरो और इंडियन जेम्स बांड के नाम से चर्चित बिहार के रहने वाले ध्रुव वर्मा और विकास की भी तारीफ की है।

 प्रीति जिंटा , Preity Zinta- India TV Hindi
 प्रीति जिंटा  Image Source : INSTA- PREITY ZINTA

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ध्रुव वर्मा की आने वाली फिल्म नो मीन्स नो की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस फिल्म का वह भी इंतजार कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें प्रीति जिंटा ने फिल्म नो मीन्स नो को अमेजिंग बताया। प्रीति जिंटा ने जारी वीडियो में फिल्म नो मीन्स नो की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह सच में इस फिल्म को देखना चाहती हैं और इसको लेकर एक्साइटेड भी हैं और फिल्म का इंतजार कर रही हैं।

गौहर खान को शादी के बाद नहीं मिली एक भी छुट्टियां, लगातार कर रही हैं शूटिंग

प्रीति ने इस वीडियो में फिल्म के हीरो और इंडियन जेम्स बांड के नाम से चर्चित बिहार के रहने वाले ध्रुव वर्मा और विकास की भी तारीफ की है।

इससे पहले फिल्म नो मीन्स नो का टीजर जारी हो चुका है। यह एक्शन फिल्म है, जो संभवत 22 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी और पोलिस में रिलीज होनी है, जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फिल्म के टीजर में ध्रुव का शानदार एक्शन अवतार दिखा है। उनके इस फिल्म के टीजर को फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी सराहना मिली है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 12 साल पूरे होने पर हिना खान ने कहा- गर्व है अक्षरा का रोल निभाया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन