1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान के बाद अब अनन्या पांडे ने किया कार्तिक आर्यन के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार

सारा अली खान के बाद अब अनन्या पांडे ने किया कार्तिक आर्यन के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार

 Published : May 02, 2019 07:48 pm IST,  Updated : May 02, 2019 07:48 pm IST

सारा अली खान के बाद अब अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन पर अपने क्रश के बारे में बताया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है।

Ananya panday- India TV Hindi
Ananya panday Image Source : INSTAGRAM

अनन्या पांडे(Ananya panday) बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। अनन्या पांडे का भी बॉलीवुड में क्रश है। जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बता दिया है। सारा अली खान के बाद अब अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन(kartik aaryan) पर अपने क्रश के बारे में बताया है।

हाल ही में मुंबई मिरर की दिए इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन  के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है। अनन्या ने कहा- मैं 20 साल की हूं और इस उम्र में किसी पर क्रश होना आम बात है। हां मुझे कार्तिक आर्यन क्यूट लगते हैं और मैं लकी हूं कि मुझे कार्तिक के साथ काम करने का मौका मिला।

अनन्या पांडे उन एक्ट्रेस में से है जो बॉलीवुड में नैपोटिज्म को स्वीकारती हैं। कॉफी विद करण में अनन्या पांडे ने कहा था- अगर आप टैलेंटिड नहीं है तो कोई भी आपको नहीं देखेगा। मगर मैं एक्टर की बेटी होने की वजह से कोई अच्छे मौके को हाथ से जाने भी नहीं दे सकती हूं। अगर लोगों को मैं फिल्म में पसंद नहीं आती हूं तो मैं स्वीकारुंगी मगर पहले आप फिल्म तो देंखे।

अनन्या से जब जब पूछा गया कि सारा अली खान का भी कार्तिक आर्यन पर क्रश है तो इसका जवाब देते हुए अनन्या ने कहा- मैं सारा और कार्तिक के साथ डेट पर जाना चाहूंगी।

अनन्या पांडे की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई को रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही अनन्या को अपनी दूसरी फिल्म मिल चुकी है। वह कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'पति,पत्नी और वो' में नजर आने वाली हैं।

Also Read:

श्रद्धा कपूर ने 'साहो' की शूटिंग के दौरान नौसेना अधिकारियों से की मुलाक़ात!

श्रीदेवी के गाने 'काटे नहीं कटते पर' मौनी रॉय ने किया डांस, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन