मुंबई: अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़े अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बच्चन परिवार फैमिली डिनर के लिए यहां एक रेस्तरां गया था। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आराध्या का हाथ पकड़ने को लेकर ऐश्वर्य को ट्रोल किया। ऐश्वर्या अक्सर सार्वजनिक जगहों पर अपनी बेटी का हाथ पकड़ कर रखती हैं। ऐश्वर्या के ओवर-प्रोटेक्टिव मां होने को लेकर उनके प्रशंसकों ने उन पर कई टिप्पणियां की।
Related Stories
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "ऐश को अपनी गर्भनाल काटने की जरूरत है, अब उनकी बेटी आठ साल की है।" अन्य ने लिखा, "कृप्या उसका हाथ छोड़ दो ऐश्वर्या और उसे आजाद होकर चलने दो।" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "उम्मीद है उनकी बेटी को हमेशा इस स्थिति में रहने से कंधे में दर्द नहीं होता होगा।"
एक अन्य ने लिखा, "भगवान के लिए उसका हाथ छोड़ दो। वह तीन साल की नहीं है।"
(इनपुट-आईएएनएस)
Also Read:
Avengers Endgame: अंधे दोस्त को फिल्म दिखाने लाया लड़का, लाइव नरेट की पूरी स्टोरी
सलमान खान की फिल्म 'भारत' का गाना 'चाशनी' हुआ रिलीज, देखिए कैट-सलमान का रोमांस