1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सरबजीत’ में बहन दलबीर का किरदार निभाएगी ऐश्वर्या राय बच्चन

‘सरबजीत’ में बहन दलबीर का किरदार निभाएगी ऐश्वर्या राय बच्चन

 Published : Jun 06, 2015 02:03 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 05:07 pm IST

नई दिल्ली: पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन एक दशक के बाद फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ में फिर बहन का रोल अदा करेंगी। इस बार ऐश्वर्या ओमंग कुमार की आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ में

बड़े पर्दे पर...- India TV Hindi
बड़े पर्दे पर ऐश्वर्या 'दलबीर कौर सिंह' का संर्घष

नई दिल्ली: पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन एक दशक के बाद फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ में फिर बहन का रोल अदा करेंगी। इस बार ऐश्वर्या ओमंग कुमार की आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ में दलबीर कौर का किरदार निभाएंगी। ओमंग कुमार की फिल्में काफी प्रेरणादायक होती है। इस से पहले साल 2014 में आई ओमंग कुमार निर्देशित 'मेरी कॉम' ने स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार जीता था।

फिल्म ‘सरबजीत’ दिवंगत भारतीय कैदी सरबजीत सिंह और उनकी बहन उनकी रिहाई के लिए किए गए संघर्ष की जीवनी पर आधारित है।

सरबजीत एक भारतीय नागरिक थे, उन्हें 1991 में पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद और जासूसी करने का दोषी ठहराया था और मौत की सजा दी थी, लेकिन सरकार ने सन् 2008 में उसकी फांसी पर अनिश्चित अवधि के लिए रोक लगा दी थी। दलबीर ने लाहौर जेल से अपने भाई की रिहाई के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन सन् 2013 में उनकी कोशिशों का दुखद अंत तब हो गया जब उनके भाई पर साथी कैदियों ने क्रूर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

‘सरबजीत’  की कहानी पर फिल्म बनने पर दलबीर कौर सिंह ने इस पर खुशी जताई और कहा, 'मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि ऐश्वर्या राय सरबजीत की फिल्म में मेरा वाला किरदार निभाएंगी। वे बहुत ही बेहतरीन अदाकारा हैं, और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का अनुभव है। दर्शकों की भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। मुझे उनमें पूरा भरोसा है और मुझे यकीन भी है कि वो मेरे किरदार के साथ पूरा इंसाफ कर सकेंगी। मेरे संघर्ष की कहानी के पीछे की भावनात्मक चीजों को वे बेहतरीन ढंग से आगे ले कर आएंगी।'

निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि किरदार के लिए शानदार चरित्र के साथ अच्छे व्यक्तित्व की जरूतर थी जिसके लिए ऐश्वर्या पूरी तरह से उपयुक्त थीं। उन्होंने अपनी सभी पिछली फिल्मों में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और हमें यकीन है कि वह इस भूमिका के साथ न्याय करेंगी।

फिल्म की शूटिंग इस अक्टूबर से पंजाब में शुरू होगी और यह मई 2016 में रिलीज होगी।

इस से पहले ऐश्वर्या ने शाहरुख खान की बहन का किरदार 'जोश' फिल्म सन 2000 में निभाया था। जिसके निर्देशक मनसूर खान थे।

अगली स्लाइड में जानिए कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिसमें अभिनेत्रियों ने निभाया बहन का किरदार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन