खरगौन: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके लिए वह कई अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर यहां एक शौचालय के निर्माण के लिए गड्ढ़ा खोदा। उन्होंने शनिवार सुबह ट्वीट कर बताया, "मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ शौचालय के लिए गड्ढ़ा खोदा।"
- OMG! इस हफ्ते सुनील ग्रोवर मचाएंगे धमाल, नहीं दिखेंगे कपिल शर्मा
- राजनीतिक एजेंडा पूछे जाने पर रजनीकांत ने दिया ये जवाब
- PICS: आहिल के बर्थडे पर फिर यूलिया संग नजर आए सलमान खान
उन्होंने एक तस्वीरें भी शेयर की है, जिनमें वह स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए फावड़े से गड्ढ़ा खोदकर मिट्टी निकालते नजर आ रहे हैं, एक अन्य तस्वीर में वह केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अक्षय की आगामी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म का पोस्टर गुरुवार को सोशल मीडिया पर लॉन्च हुआ।
अक्षय ने ट्वीट कर इस फिल्म को असाधारण प्रेम कहानी बताया। इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ काम कर रहे अक्षय ने कहा, "तैयार हो जाए स्वच्छ आजादी के लिए।" हाल ही में उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किय गय है, जिसमें अक्षय और भूमि दूल्हा दुल्हन की तरह तैयार हुए दिखाई दे रहे हैं।