1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ब्रह्मास्त्र' की आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए मनाली जाएंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

'ब्रह्मास्त्र' की आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए मनाली जाएंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

 Published : Oct 17, 2019 12:17 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 12:48 pm IST

'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग बुल्गारिया, वाराणसी और मुंबई में हो चुकी है। अब आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए पूरी कास्ट मनाली जाएगी।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt- India TV Hindi
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। मूवी की आखिरी शेड्यूल की शूटिंग जल्द ही मनाली में शुरू होने वाली है। ऐसे में आलिया और रणबीर जल्द ही मनाली पहुंचेंगे। बता दें कि इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी नज़र आएंगे, जो 2020 में रिलीज होगी। 

फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया और मुंबई में हो चुकी है। इसके अलावा वाराणसी में भी कुछ दिनों पहले शूटिंग हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर रहे रणबीर और आलिया नवंबर महीने में करीब 15 दिनों के लिए पूरी टीम के साथ मनाली के लिए उड़ान भरेंगे।  

अक्षय कुमार Housefull 4 की स्टारकास्ट के साथ ट्रेन से पहुंचे दिल्ली, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कुछ दिनों पहले ही ये कपल अफ्रीका के केन्या में वेकेशन एन्जॉय करके आया है। दोनों की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। 

नच बलिए 9: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने क्विट किया शो... आखिर क्या है माजरा!

 

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'सड़क 2' में दिखाई देंगी। वहीं, रणबीर ने 'शमशेरा' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वो इस फिल्म में डकैत का रोल निभाते दिखाई देंगे। 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन