1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंगूरी के किरदार से प्रभावित हुई : अलका

अंगूरी के किरदार से प्रभावित हुई : अलका

 Published : Nov 26, 2016 03:41 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 06:10 pm IST

पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो 'भाभीजी घर पर है' हर घर का पसंदीदा शो बन गया है। इस शो ने लोगों को अपना दिवाना बना दिया है। अब इस शो की दिवानगी मे चर्चित गायिका अलका याज्ञनिक का भी नाम जुड़ गया है।

alka yaginik, shubhangi atre- India TV Hindi
alka yaginik, shubhangi atre

नई दिल्ली: पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो 'भाभीजी घर पर है' हर घर का पसंदीदा शो बन गया है। इस शो ने लोगों को अपना दिवाना बना दिया है। अब इस शो की दिवानगी मे चर्चित  गायिका अलका याज्ञनिक का भी नाम जुड़ गया है।

यह भी पढ़े:

मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक ने कहा की मुझे इस शो के सभी किरदार से बहुत लगाव है लेकिन भाभीजी घर पर है शो मे अंगूरी के किरदार ने उनको सबसे ज्यादा प्रभावित किया है अलका ने कहा की इस किरदार की मुख्य भूमिका निभाने वाली (शुभांगी अत्रे) ने उनहें अपना फैन बना लिया है। अंगूरी के 'सही पकड़े है' संवाद ने सभी दर्शको के साथ-साथ अलका का भी मन मोह लिया है। इसलिए वह इस किरदार को निभाना चाहती है।   

अंगूरी के किरदार को निभाने के लिए शुभांगी काफी उत्साहित और नर्वश थी लेकिन अंगूरी की भूमिका के रुप मे लोगो ने शुभांगी को बहुत सराहा है। इससे पहले शुभांगी ने एक और कॉमेडी टीवी शो चिड़ियाघर मे भी काम कर लोगों से काफी प्रशंसा हासिल की है।   

अंगूरी के किरदार मे शिल्पा शिंदे की जगह लेने वाली शुभांगी अत्रे ने अंगूरी के किरदार को निभा कर लोगों की चहेती बन गई है। गायिका अलका ने कहा की इस किरदार को शुभांगी ने बहुत प्यार से निभाया है उन्‍होंने यह भी कहा की अंगूरी का किरदार एक प्यारी और साधारण लड़की का है जो उनहें अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए मौका मिलने पर अलका अंगूरी के किरदार को निभाना चाहेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन