1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक व श्वेता के बीच बराबर बांटी जाएगी मेरी संपत्ति: अमिताभ

अभिषेक व श्वेता के बीच बराबर बांटी जाएगी मेरी संपत्ति: अमिताभ

 Written By: IANS
 Published : Aug 27, 2019 11:44 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 11:44 pm IST

 दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनकी संपत्ति उनके बेटे अभिषेक व बेटी श्वेता के बीच बराबर रूप से बंटेगी।

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनकी संपत्ति उनके बेटे अभिषेक व बेटी श्वेता के बीच बराबर रूप से बंटेगी। दिग्गज अभिनेता अपनी बेटी श्वेता के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। अमिताभ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक के पास उनकी संपत्ति का पूरा अधिकार नहीं होगा।

टाइम्सऑफइंडिया डॉट इंडियाटाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में उनकी वसीयत के बारे में पूछे जाने पर अमिताभ ने खुलासा किया कि उनकी संपत्ति दोनों बच्चों के बीच बराबर रूप से बंटेगी। इस साल की शुरुआत में अमिताभ ने श्वेता के डेब्यू उपन्यास 'पैरडाइज टावर्स' को लेकर एक दिल को छूने वाली पोस्ट लिखी थी। श्वेता का यह उपन्यास बेस्टसेलर रहा।

श्वेता की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एक बेटी की उपलब्धि से ज्यादा एक पिता के लिए कोई गर्व की बात नहीं होती है। बेटियां खास होती हैं। छोटे घूंघट से लेकर 'बेस्ट सेलर' तक।" इस पोस्ट के साथ अमिताभ ने श्वेता के बचपन की एक फोटो भी साझा की, जिसमें वह सिर पर एक लाल रंग का घूंघट डाले दिख रही थीं।

Also Read:

P.V सिंधु की बॉयोपिक में कोच का रोल करेंगे अक्षय कुमार!

शाहरुख खान के बेटे अबराम घर की पंरपरा को बढ़ा रहे हैं आगे, ताइक्वांडो में मिला यैलो बेल्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन