1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं कानून पालन करने वाला नागरिक, IT के साथ सहयोग कर रहा हूं: अमिताभ

मैं कानून पालन करने वाला नागरिक, IT के साथ सहयोग कर रहा हूं: अमिताभ

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2016 07:58 am IST,  Updated : Apr 09, 2016 07:58 am IST

अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह देश के कानून के पाबंद नागरिक हैं और आयकर विभाग के साथ सहयोग कर रहे हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan

मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह देश के कानून के पाबंद नागरिक हैं और आयकर विभाग के साथ सहयोग कर रहे हैं। एक अखबार के लेख के संदर्भ में उन्होंने यहां एक बयान में कहा, मैं कहना चाहता हूं कि लेख में मुझसे जुड़े एक मामले को उठाया गया है जिस पर आयकर और प्रवर्तन विभाग पिछले 6-7 साल से जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, मैंने उनके भेजे सवालों और नोटिसों के गंभीरता से जवाब दिये। मैं देश के कानून का पाबंद नागरिक हूं। बिगबी ने पनामा में एक कंपनी में शामिल होने की बात से एक बार फिर इनकार किया। उन्होंने कहा, मैं पनामा पेपर्स की खबरों पर दोहराना चाहता हूं कि मैं चार कंपनियों के बोर्ड में निदेशक नहीं रहा हूं जैसा कि पहले एक रिपोर्ट में आया था।

73 वर्षीय अभिनेता ने कहा, मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने इस मुद्दे पर पूरी तरह जांच शुरू कराई है। जिसके लिए मैं खुद जानना चाहता हूं कि इन चार कंपनियों के सिलसिले में मेरा नाम कैसे आया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन