1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने नेशनल अवार्ड विजेता आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को भेजा स्पेशल नोट

अमिताभ बच्चन ने नेशनल अवार्ड विजेता आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को भेजा स्पेशल नोट

 Published : Aug 14, 2019 12:32 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 12:32 pm IST

नेशनल फिल्म अवार्ड विजेता विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को अमिताभ बच्चन ने स्पेशल नोट भेजा है। जिसकी फोटो दोनों ने अपनो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

Amitabh bachchan, vicky kaushal and Ayushmann khurrana- India TV Hindi
Amitabh bachchan, vicky kaushal and Ayushmann khurrana

बॉलीवुड के मेटास्टार अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) कभी भी किसी के टैलेंट की तारीफ करना नहीं भूलते हैं। वह हर एक्टर को उनकी बेहतरीन एक्टिंग पर सराहना जरुर करते हैं। इस बार नेशनल फिल्म अवार्ड विजेता आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) और विक्की कौशल(Vicky Kaushal) को अमिताभ बच्चन ने स्पेशल नोट भेजा है। अमिताभ बच्चन के सरप्राइज गिफ्ट ने दोनों एक्टर को खुश कर दिया है।

आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल दोनों ने ही अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने दोनों को हाथ से लिखा एक नोट और एक फूलों का बुकेट भेजा है।

आयुष्मान ने अपने नोट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- इस सदी के महानायक से जबआपको राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की उपलब्धि पर प्रशंसा मिलती है तो वह राष्ट्रीयपुरस्कार से कम नहीं होती है।धन्यवाद अमिताभ sir, जया maam”

वहीं विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपन खुशी जाहिर की। उन्होंने एपने नोट और बुकेट की फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह मेरे लिए दुनिया के बराबर है। धन्यवाद बच्चन सर और जया मैम। इसके साथ ही विक्की को गुरदास मान ने भी शुभकामनाएं भेजी थी। जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की है। 

Screenshot of Vicky kaushal Instagram Story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Vicky kaushal Instagram Story

Screenshot of Vicky kaushal Instagram Story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Vicky kaushal Instagram Story

आपको बता दें आयुष्मान खुराना को उनकी फिल्म 'अंधाधुन' के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं उनकी फिल्म 'अंधाधुन' भी बेस्ट फिल्म का खिताब अपने नाम करने में सफल हो पाई। वहीं विक्की कौशल को फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' में बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए अवार्ड दिया गया है।

Also Read:

पुलवामा अटैक के CRPF शहीदों के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान सहित इन सितारों ने किया वीडियो शूट

TV Actress के पिता को आया हार्ट अटैक, फिर भी करती रही Play, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन