1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आराध्या से बिना रुके बात करने की कला सीखना चाहते है अमिताभ

आराध्या से बिना रुके बात करने की कला सीखना चाहते है अमिताभ

 Written By: PTI
 Published : Jun 12, 2015 07:25 am IST,  Updated : Jun 12, 2015 07:54 am IST

मुंबई: हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी पोती अराध्या बिना रुके लगातार बात करती है और वह साढ़े तीन साल की अपनी पोती से यह कला सीखना चाहते हैं। अमिताभ ने

आराध्या से बिना रुके...- India TV Hindi
आराध्या से बिना रुके बात करने की कला सीखूंगा: अमिताभ

मुंबई: हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी पोती अराध्या बिना रुके लगातार बात करती है और वह साढ़े तीन साल की अपनी पोती से यह कला सीखना चाहते हैं।

अमिताभ ने कहा, ‘इन दिनों अराध्या बिना रुके बात करती है और मैं उससे यह चीज सीखना चाहूंगा। मीडिया को लगता है कि मैं कम बात करता हूं।’ 72 साल के अभिनेता ने पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों की वेबसाइट Worldoo.com की शुरूआत के बाद मीडिया से बात करते हुए यह सब कहा।

उन्होंने खुलासा किया कि ‘जब अराध्या डेढ़ साल की थी तब उसने आईपैड पर गेम खेलने शुरू कर दिए..अपने पसंदीदा कॉर्टून ढूंढ़ने शुरू कर दिए।’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन