1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फेयरनेस क्रीम विवाद: अभय-सोनम के ट्विटर वॉर पर क्या बोले अनिल कपूर?

फेयरनेस क्रीम विवाद: अभय-सोनम के ट्विटर वॉर पर क्या बोले अनिल कपूर?

 Published : Apr 15, 2017 11:17 am IST,  Updated : Apr 15, 2017 11:19 am IST

फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को लेकर अभिनेता अभय देओल और सोनम कपूर की लड़ाई सोश मीडिया में छाई हुई है।

sonam- India TV Hindi
sonam

मुंबई: फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को लेकर अभिनेता अभय देओल और सोनम कपूर की लड़ाई सोश मीडिया में छाई हुई है। अभय देओल ने हाल ही में गोरा बनाने का दावा करने वाली फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को खरी खोटी सुनाई थी। इसमें सोनम कपूर, शाहरुख खान, विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई सेलिब्रिटी शामिल थे। सोनम ने इसका जवाब देने के लिए अभय की कजिन ईशा देओल की एक ऐसे ही विज्ञापन वाली तस्वीर साझा करते हुए कहा कि अभय ने ईशा को शामिल क्यों नहीं किया। हालांकि बाद में सोनम कपूर ने ट्वीट हटा लिया।

हाल ही में मुंबई में हुए आईफा अवॉर्डस् वोटिंग वीकेंड के दौरान जब सोनम के पापा और अभिनेता अनिल कपूर से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ये छोटी सी बात है जिसे मेरी बेटी खुद हैंडल कर लेगी। मैं बच्चों के मामले में नहीं पड़ता, इसे बच्चों के बीच ही रहने दीजिए। इस बारे में बात करने के लिए सोनम ही सही शख्स होगी। इसलिए मुझे इस छोटी सी बात में शामिल मत कीजिए।

वैसे पापा अनिल कपूर ने बेटी सोनम के नेशनल अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन मिलने पर खुशी जाहिर की है। पुकार के लिए खुद नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अनिल का कहना है कि इतनी कम्र में सोनम को इतना बड़ा अवॉर्ड मिल रहा है इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वो भाग्यशाली है और उसने ‘नीरजा’ में कमाल का अभिनय किया है।

आपको बता दें इस बार के नेशनल अवॉर्ड में सोनम कपूर की फिल्म ‘नीरजा’ को बेस्ट हिंदी फिल्म और सोनम कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस स्पेशल मेंशन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन