1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप ने 'रमन राघव 2.0’ की अभिनेत्री के लिए कही ये बात

अनुराग कश्यप ने 'रमन राघव 2.0’ की अभिनेत्री के लिए कही ये बात

 Published : Jun 27, 2016 11:50 am IST,  Updated : Jun 27, 2016 11:55 am IST

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रमन राघव 2.0' एक कुख्यात सीरियल किलर पर आधारित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

anu- India TV Hindi
anu

मुंबई: अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रमन राघव 2.0' एक कुख्यात सीरियल किलर पर आधारित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला भी अह्म किरदार में नजर आई हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप का कहना है कि वह नवोदित अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से इतने प्रभावित थे कि उन्हें 'रमन राघव 2.0' के लिए उनके अभिनय को दोबारा जांचने की जरूरत ही नहीं पड़ी। शोभिता इस फिल्म से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री कदम रख रही हैं। 2013 में 'मिस अर्थ' का खिताब जीतने वाली शोभिता को किंगफिशर के 2014 के कैलेंडर में भी देखा गया था।

इसे भी पढ़े:- ...तो इसलिए आईफा में नहीं जाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

अभिनय के अलावा अब यह काम भी करेंगे नवाजुद्दीन

कश्यप ने अपने बयान में कहा, "मैंने जब ऑडिशन देखे, तो उस वक्त मुझे शोभिता के बारे में जानकारी नहीं थी, न ही उनका नाम पता था। लेकिन, वह मेरी फिल्म के किरदार के लिए इतनी उपयुक्त थी कि मुझे दोबारा उनके अभिनय को जांचने की जरूरत ही नहीं पड़ी।"

अनुराग ने यह भी कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि किस प्रकार शोभिता जैसी 'मिस अर्थ' विजेता लड़की को अपने लुक के बारे में कोई चिता नहीं है।

कश्यप ने कहा, "फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने उनके बारे में और भी बातें जानी। मुझे वह बाकी 'मिस इंडिया' विजेताओं या अन्य मॉडल जैसी नहीं लगीं। थोड़ी हैरानी हुई, क्योंकि उन्हें अपने किरदार को निभाने के दौरान अपने लुक को लेकर कोई चिंता नहीं होती थी। उन्हें इसी की फिक्र रहती थी कि उनका काम सही था या नहीं।"

इस फिल्म में शोभिता और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई कश्यप की फिल्म 'रमन राघव 2.0' कुख्यात सीरियल किलर रमन राघव पर आधारित है, जिसकी दहशत 1960 के दशक में पूरी मुंबई में फैली हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन