नई दिल्ली: ऑस्कर अवॉर्ड और अकादमी पुरस्कार पा चुके भारत के मशहूर संगीतकार ए आर रहमान फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘ले मस्क’ आज भारत में रिलीज होगी।
ले मस्क की शूटिंग रोम में हुई है, जिसमें एक अनाथ बच्ची जूलियट की कहानी दिखाई गयी है। जूलियट के साथ एक रहस्यमयी खुशबू हमेशा रहती है। एक दिन एक गुमनाम संदेश जूलियट के नाम आता है और यहीं से उसकी जिंदगी में बदल जाती है। आखिर क्या होता है उसके साथ इसके लिए फिल्म की रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।
फिल्म में मुख्य भूमिका फ्रांसीसी अभिनेत्री नोरा आर्नेजेदेर ने निभाई है। बतौर निर्देशक रहमान की यह पहली फिल्म है। खास बात यह है कि फिल्म में विश्व का पहला सिनेमैटिक वर्चुअल रिएलिटी इमरसिव नेरेटिव भी है। अमेरिका के लास वेगास में दिखाए जाने के बाद अब कल नोएडा के माल आफ इंडिया में पीवीआर ईसीएक्स के पीवीआर वीआर लाउंज में इसका प्रदर्शन किया जाएगा।
दोपहर 2 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में ए आर रहमान भी मौजूद होंगे।