1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस सिंगर ने कहा, अरिजीत सिंह नहीं करते दिखावे वाला गायन

इस सिंगर ने कहा, अरिजीत सिंह नहीं करते दिखावे वाला गायन

 Published : Apr 25, 2018 10:36 pm IST,  Updated : Apr 25, 2018 10:36 pm IST

अरिजीत सिंह को आज उनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से ढ़ेरों शुभकामनाएं हासिल हुईं। उन्होंने अपने बेहतरीन गानों और आवाज से फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है।

Arijit Singh- India TV Hindi
Arijit Singh  

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर को अरिजीत सिंह को आज उनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से ढ़ेरों शुभकामनाएं हासिल हुईं। उन्होंने अपने बेहतरीन गानों और आवाज से फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। 'शुभारंभ', 'जी करदा' और 'रायता फैल गया' जैसे गीत गाने वाले गायक दिव्य कुमार का कहना है कि अरिजीत सिंह ने जितने भी गाने गाए हैं, सभी के साथ न्याय किया है। एक बयान के अनुसार दिव्य ऑडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस 'सावन' के ऑडियो शो 'टाकिंग म्यूजिक' के दूसरे सत्र में अरिजीत को बॉलीवुड में अपना मार्गदर्शक बताते हुए उनकी प्रशंसा कर रहे थे।

दिव्य ने कहा, "अरिजीत मेरे लिए भगवान हैं क्योंकि उनके जैसी आवाज किसी के पास नहीं है। वह वास्तव में एक कुशल शास्त्रीय गायक हैं, जिसकी आवाज समुचित रूप से विकसित है। वह एक आदर्श संगीतज्ञ हैं। हम सिर्फ गाना गाते हैं लेकिन ऐसा कोई गाना नहीं है जिसके साथ अरिजीत ने न्याय ना किया हो। उन्होंने अपने सभी गीतों के साथ संपूर्ण न्याय किया है। मुझे लगता है कि उनकी प्रतिभा अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है।"

उन्होंने कहा, "जब वह गजल गाते हैं, वह एक इलाज की तरह होता है। वह गीत के हर क्षण को ध्यान में रखते हैं। वह दिखावे वाला गायन नहीं करते।" दिव्य संगीतकार अमित त्रिवेदी को अपना गुरु मानते हैं। दिव्य के साथ बनाया गया एक एपिसोड म्यूजिक एप सावन पर बुधवार से उपलब्ध है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन