मुंबई: बॉलीवुड में सुर्खियां बटोर रही अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान की आगामी फिल्म 'की एंड का' मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अर्जुन और करीना इस मोशन पोस्टर में काफी कूल और बिदांस नजर आ रहे हैं। पोस्टर में करीना, अर्जुन को मंगलसूत्र पहनाती हुई नजर आ रही हैं और अर्जुन की मुस्कुराहट को देखकर लगता है कि अर्जुन पूरी तरह से करीना के प्यार में कायल है।
इसे भी पढ़े:- 'की एंड का' में अर्जुन-करीना का रोमांटिक अंदाज दिखा
अर्जुन कुछ वक्त पहले इच्छा जताई थी कि, वह करीना कपूर के बहुत बड़े फैन हैं और वह एक बार उनके साथ पर्दे पर काम करना चाहते हैं। आर बाल्की की आगामी फिल्म 'की एंड का' में पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। अब उनकी खुशी का अंदाजा तो खुद-ब-खुद लगाया जा सकता है।
इस फिल्म में करीना एक मैट्रो सिटी की कॉरपोरेट इंडस्ट्री की ऊंचे पद पर काम करने वाली महिला का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में अर्जुन एक हाउस हासबेंड के किरदार में दिखेंगे। करीना और अर्जुन पहली बार साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म में वह अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। आर. बाल्की ‘पा’ और ‘चीनी कम’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना चुके हैं। अब देखना ये है कि इस फिल्म से भी वह दर्शकों को लुभा पाते हैं या नहीं।
इस फिल्म को लेकर अर्जुन काफी खुश नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अर्जुन की फिल्म ‘तेवर’ पर्दे पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। अर्जुन को अब अपनी इस आगामी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 'की एंड का' फिल्म 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।