1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरमान ने किया खुलासा, इस तरह लड़कियां उनकी ओर हो जाती थीं आकर्षित

अरमान ने किया खुलासा, इस तरह लड़कियां उनकी ओर हो जाती थीं आकर्षित

 Published : Sep 23, 2016 05:35 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 05:36 pm IST

अरमान मलिक ने अब तक कई फिल्मों में अपनी आवाज दी हैं। सब तेरा जैसे 'सब तेरा' जैसे हिट गाने देने वाले अरमान मलिक ने हाल ही में अपने कॉलेज के दिनों को याद किया है। उनका कहना है कि...

Armaan Malik- India TV Hindi
Armaan Malik

नई दिल्ली: अपनी जादुई आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले सिंगर अरमान मलिक ने अब तक कई फिल्मों में अपनी आवाज दी हैं। सब तेरा जैसे 'सब तेरा' जैसे हिट गाने देने वाले अरमान मलिक ने हाल ही में अपने कॉलेज के दिनों को याद किया है। उनका कहना है कि कॉलेज के दिनों में वह अपनी आवाज और आकर्षक व्यक्तित्व से लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो जाते थे। अरमान 30 सितम्बर को मुंबई में क्लोजअप फर्स्ट मूव पार्टी 2016 के संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़े:-

अरमान ने अपने कॉलेज के दिनों के बारे में बताया कि वह अपनी आवाज और आकर्षक व्यक्तित्व से लड़कियों को बड़ी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते थे। लंदन में शनिवार को अरमान एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले हैं। इसके बाद वह क्लोजअप मूव पार्टी में अपनी गायकी का जलवा बिखेरने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, "यह भारत में एक नई संकल्पना है। इस अभियान का मकसद युवा दर्शकों को इससे जोड़ना है, और हमउम्र होने के कारण मैं इस परियोजना पर उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हो गया।" इस गायक को अपने प्रशंसकों के सामने प्रस्तुति देना बेहद पसंद है।

'सौ आसमां' और ' मैं रहूं या ना रहूं' जैसे मशहूर गीत गा चुके गायक कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते इस उद्योग में टिके रहना मुश्किल मानते हैं, इसलिए वह बहुमुखी कलाकार बनने की कोशिश करते हैं। फिल्म जगत में गायकों को बढ़िया गीतों के लिए मिलने वाले श्रेय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गायकों को बढ़िया गीत गाने और गानों के मशहूर होने पर निश्चित तौर पर श्रेय मिलता है और वे इस सफलता का लुत्फ उठाते हैं।

उन्होंने भारत में रियलिटी शो की खोती जमीन पर कहा कि इसके लिए इसमें पुराने मसाले और ड्रामा से हटकर बदलाव लाने की जरूरत है, ताकि दर्शक बोर न हों।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन