नई दिल्ली: लाखों दिलों की धड़कन युवा, चार्मिंग और खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन आज नई दिल्ली में स्थित लग्जरी होटल ''दुसित देवरान'' में शादी रचाने वाले हैं। दोनों की शादी की खबरें बीते साल से आ रही थी। दर्शकों को असिन और राहुल की शादी का बेसब्री से इंतजार था। राहुल और असिन की शादी हिन्दू धर्म और क्रिश्चियन धर्म दोनों से होगी। दोनों एक दूसरे को लगभग 1 साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि पहले असिन का नाम इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, अभिनेता नील नितिन मुकेश, सलमान खान के साथ जोड़ा जा चुका हैं। लेकिन 1 साल पहले ये खबर आई थी की असिन मिक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा को डेट कर रहीं हैं। असिन और राहुल को बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने मिलवाया था। अक्षय कुमार ने फिल्म 'खिलाडी786' की शूटिंग के समय राहुल और असिन को मिलवाया। यही कारण है जिस वजह से असिन ने अपनी शादी का पहला कार्ड खिलाडी कुमार को देना लाजमी समझा। इस बारे में जब खिलाडी कुमार से पूछा गया तो उनका कहना था कि वह कोई जोड़ियां मिलाने वाले नहीं है। जोड़ियां भगवान बनाता है,मैने तो बस उन्हें मिलवाया हैं।
इसे भी पढ़े:आसिन को इतना महंगा गिफ्ट देकर प्रपोज किया था राहुल ने
कैसे प्रोपोज़ किया राहुल ने असिन को:
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा कि एक साल पहले राहुल ने अपनी लेडी-लव को फिल्मी स्टाइल में यानी घुटनों पर बैठकर और रिंग देकर प्रपोज किया था।यह रिंग खासतौर पर बेल्जियम से मंगवाई गई थी। इस 20 कैरट की सॉलिटेयर रिंग कीमत छह करोड़ रुपए बताई गई। इस अंगूठी में लगे हीरे के नीचे AR (असिन का A और राहुल का R) का मोनोग्राम बना है। अंगूठी के बैंड पर राहुल की तरफ से असिन के लिए एक खास लव मैसेज लिखा गया था।