1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब भी बनेगी ये फिल्म, आयुष्मान होंगे इसका हिस्सा

जब भी बनेगी ये फिल्म, आयुष्मान होंगे इसका हिस्सा

 Published : Sep 23, 2016 01:02 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 01:02 pm IST

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ को लेकर काफी चर्चा में बहने हुए हैं। इसके अलावा वह आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि...

ayush- India TV Hindi
ayush

मुंबई: अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ को लेकर काफी चर्चा में बहने हुए हैं। इसके अलावा वह आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि वह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। लेकिन अब आयुष्मान ने इस खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि जब भी यह फिल्म बनेगी, तब वह इस फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करेंगे।

इसे भी पढ़े:-

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान खुराना के इस फिल्म से निकलने संबंधी अफवाह थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती हुई दिखेंगी। इससे पहले ये जोड़ी ‘दम लगा के हईशा’ जैसी हिट फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं।

इस फिल्म में कान करने को लेकर आयुष्मान ने कहा, “नहीं...ऐसा नहीं है। ‘मनमर्जियां’ के निर्देशक बदले गए, तब मैं ‘मेरी प्यारी बिंदु’ की शूटिंग में व्यस्त था। हालांकि भूमि भी अपनी अगली फिल्म में व्यस्त हैं। हमारी तारीखें अनुकूल नहीं थीं और इसके कारण इसमें देरी हुयी। यदि हमें भविष्य में समय मिला तो हम लोग फिर से एक साथ यह फिल्म करेंगे।“

उल्लेखनीय है कि ‘मनमर्जियां’ की घोषणा जनवरी में ही कर दी गई थी। घोषणा के समय इस फिल्म का निर्देशन ‘लव शव ते चिकन खुराना’ के निर्देशक समीर शर्मा से कराने की बात कही गई थी, लेकिन फिल्म बनाने के बारे में आनंद एल राय और समीर शर्मा के बीच कुछ रचनात्मक मतभेदों के कारण बाद में निर्देशक को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इसके बाद ‘निल बटे सन्नाटा’ के निर्देशक अश्वनी अय्यर तिवारी का नाम आया। इसके बाद जुलाई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की बातें कही जा रही थीं, लेकिन इस समय मौसम के अनुकूल नहीं होने के कारण फिल्म शुरू नहीं हो सकी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन