1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिवंगत अभिनेता इरफान के बेटे बाबिल खान ने पिता के मजेदार प्रैंक को याद किया

दिवंगत अभिनेता इरफान के बेटे बाबिल खान ने पिता के मजेदार प्रैंक को याद किया

 Published : Nov 25, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 04:47 pm IST

अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक मजेदार बात का खुलासा किया है। बाबिल ने पिता इरफान द्वारा शूट किया वीडियो शेयर किया है। 

irrfan, babil khan- India TV Hindi
इरफान के बेटे बाबिल खान ने पिता के मजेदार प्रैंक को याद किया Image Source : INSTAGRAM/BABIL.I.K

मुंबई: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक मजेदार बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब घरवाले फोटो खिचवाने के लिए पोज दे रहे होते, उस वक्त बाबा (पिता) वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे और अयान को प्रैंक समझने में थोड़ा समय लगता था। बाबिल द्वारा अपलोड इंस्टाग्राम वीडियो में पहले दिवंगत अभिनेता की पत्नी, अयान, बाबिल कैमरा के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि इरफान फोटो क्लिक नहीं कर रहे और वीडियो बना रहे हैं तो तीनो हंसने लगते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा, "बाबा सोचते थे कि फोटो लेने के लिए बोलकर वीडियो रिकॉर्ड करना काफी मजेदार है और अयान को यह सब आखिर में एहसास हुआ।"

बाबिल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता और खुद की तस्वीर शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा था। शेयर तस्वीर में इरफान खान नीले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ पर मोर बैठा है। वह मोर की तरफ देखते हुए मुस्करा रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "रूह बनकर मिलूंगा उसको आसमां में कहीं, प्यार धरती पर फरिश्तों से किया नहीं जाता। " बाबिल ने लिखा, "मुझे अभी भी ऐसी लगता है जैसे आप लंबे शूट पर गए हैं, कई दिनों के लिए। और वहां से आप लौट आएंगे।"

हाल ही में बाबिल ने एक तस्वीर शेयर की थी। बाबिल द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर उस समय की है, जब इरफान ने उन्हें स्टेज पर परफॉर्मेस देते हुए देखा था। बाबिल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "शायद पहली बार उन्होंने मुझे स्टेज पर परफॉर्म करते देखा था।"

तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े होकर किसी विषय पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "मिस हिम।"किसी और ने लिखा, "उन्हें जिंदा रखने के लिए आपका शुक्रिया।"

इरफान ने 29 अप्रैल को मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली थी। वह कुछ महीनों से कोलोन कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे।

इरफान खान के बेटे ने कहा लगता है पापा लंबे शूट पर गए हैं

कुछ दिनों पहले, अभिनेता के निधन के छह महीने होने पर बाबिल ने अपने साथ वाली उनकी एक और पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, "2 मैन स्क्वैड।" 

इरफान खान को गुजरे बीते 6 महीने, अनदेखी फोटो शेयर कर इमोशनल हुए बेटे बाबिल

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन