1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या की इस फिल्म को देखने पहुंचा पूरा बच्चन परिवार

ऐश्वर्या की इस फिल्म को देखने पहुंचा पूरा बच्चन परिवार

 Published : May 19, 2016 05:30 pm IST,  Updated : May 19, 2016 05:30 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म 'सरबजीत' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बुधवार की रात को फिल्म का प्रीमियर रखा गया था।

aish- India TV Hindi
aish

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म 'सरबजीत' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बुधवार की रात को फिल्म का प्रीमियर रखा गया था। इस प्रीमियर में मनोरंजन जगत के कई सितारों समेत पूरा बच्चन परिवार-अमिताभ, जया, अभिषेक और ऐश्वर्या उपस्थित हुए। कार्यक्रम में ऐश्वर्या ने कहा, "एक टीम की तरह हम हमेशा दर्शकों के लिए फिल्में बनाते है इसलिए मुझे खुशी है कि आज के बाद यह आप सभी के देखने के लिए खुली है और हमें आशा है कि आप टीम के प्रयास की सराहना करेंगे।"

इसे भी पढ़े:- ऐश्वर्या की बैंगनी लिपस्टिक पर पति अभिषेक ने कही ये बात

इस मौके पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्म की काफी प्रशंसा की। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'सरबजीत' एक नाटकीय फिल्म है। उचित और बड़े आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शित। बधाई हो।" वहीं फिल्म निर्देशन उमंग कुमार ने बिग बी के ट्वीट पर रिट्वीट कर कहा कि फिल्म के प्रीमियर में आने के लिए धन्यवाद।

aish
aish

उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सरबजीत' भारतीय किसान सरबजीत सिंह की असल कहानी पर आधारित है, जिन्हें जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराया गया और 23 साल के लिए जेल भेज दिया गया, वहीं उनकी बहन उन्हें छुड़ाने की कोशिश करती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे कर मुक्त कर दिया है।

aish
aish

ऐश्वर्या ने कहा, "उम्मीद है कि जहां कहीं भी यह कर मुक्त है यह फिल्म सभी देख सकें लेकिन अभी मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। यह काफी मायने रखता है और इसका मतलब है कि फिल्म दूर दर्शकों तक पहुंचेगी।" फिल्म 'सरबजीत' में ऋचा चड्ढा भी प्रमुख भूमिका में है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन