1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर लीक हुआ 'बाहुबली 2' का वीडियो

सोशल मीडिया पर लीक हुआ 'बाहुबली 2' का वीडियो

 Published : Nov 22, 2016 05:27 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 03:06 pm IST

साल 2015 की सबसे पॉपुलर फिल्म और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म ' बाहुबली' का अब दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है, लेकिन हाल ही मे फिल्म से एक 6 मिनट की एक्शन सीन वीडियो वायरल हो गया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

bahubali 2- India TV Hindi
bahubali 2

नई दिल्ली: साल 2015 में रिलीज हुई एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' बॉक्सऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म ने इसके दूसरे भाग को देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी। अब 'बाहुबली' के दूसरे भाग पर काम किया जा है। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि फिल्म के कुछ सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Also read:

खबरों के अनुसार फिल्म की एडिटिंग के लिए इसे हैदराबाद स्टूडियो मे एडिटिंग के लिए भेजी गई थी जहां इसे एडिटिंग करने वाले शख्स ने इसकी 6 मिनट की क्लिप अपने एक दोस्त को भेज दी और इसके बाद इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया।

बाहूबली के सभी फैंस इस फिल्म के दूसरे सीक्वल के रिलिज होने का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। लेकिन वाइरल हुआ यह वीडियो लोगो द्वारा वाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक और अन्य सोशल वेबसाइट पर बड़े ही तेजी से फैलता जा रहा है। 'बाहूबली 2' के निर्देशक राजामौली फिल्म का वीडियो वायरल हो जाने की बात से काफी परेशान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है की फिल्म के इस वीडियो को पब्लिक में शेयर ना करे और जितना हो सके इस बात को पब्लिक में ना फैलाए।

'बाहुबली 2' अगले साल अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रभास, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबती और अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन