नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान ग्लोबली अब भी धमाल मचा रही है। फिल्म अब तक 584 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है और इसी के साथ ये दूसरे स्थान पर कायम है।
फिल्म ने भारत से नेट 311 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जिसकी पुष्टि करते हुए फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "'चौथा हफ्ता- शुक्र 1.45, शनि 2.73, रवि 3.51, सोम 1.05- कुल कमाई 311.05 करोड़। All Time Blockbuster"

फिल्म ने विदेश से 166.08 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भी किया है। तरण आदर्श लिखते हैं, "बजरंबी भाईजान ओवरसीज टोटल चौथे वीकेंड के बादः $ 26 मिलियन (166.08 करोड़), शानदार!

कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म 600 करोड़ करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करने वाली है और ऐसा करने वाली ये दूसरी फिल्म बन जाएगी। वहीं 500 करोड़ का कमाई करने वली ये अकेली फिल्म नहीं है। अगली स्लाइड में जाने इन सभी के बारे में-