1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान या बाहुबली- कौन तोड़ेगा 'पीके' का रिकॉर्ड'

बजरंगी भाईजान या बाहुबली- कौन तोड़ेगा 'पीके' का रिकॉर्ड'

 Published : Aug 05, 2015 03:53 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 04:28 pm IST

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान और प्रभास की बाहुबली ने बॉक्स आफिस पर कई मुकाम हासिल कर लिए है। तीन-तीन, चार-चार हफ्तों के बाद भी दोनों फिल्में दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर

क्या बजरंगी भाईजान और...- India TV Hindi
क्या बजरंगी भाईजान और बाहुबली तोड़ेगे पीके का रिकॉर्ड?

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान और प्रभास की बाहुबली ने बॉक्स आफिस पर कई मुकाम हासिल कर लिए है। तीन-तीन, चार-चार हफ्तों के बाद भी दोनों फिल्में दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

बॉलीवुड की बजरंगी भाईजान ने नेट कलेक्शन 294 करोड़ का कर लिया है और अगर इसके दुनियाभार से ग्रॉस कलेक्शन की अगर बात करें तो वो 539.51 करोड़ हो गया है जो धूम 3 (542 करोड़) से सिर्फ 2.5 करोड़ ही कम है।

कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म तीसरी भारतीय फिल्म है जिसने 500 करोड़ का असंभव सा दिखने वाला ये आंकड़ा पार किया है।

ये भी पढ़ेें- बाहुबली ने कमाए 500 करोड़, चेन्नई एक्प्रेस-3 ईडियट्स हुई पीछे

दूसरी तरफ है एस एस राजमौली की बाहुबली जिसने सभी को हैरान कर दिया है न ही सिर्फ दक्षिण भारत से बल्कि हिंदी भाषा में भी। बाहुबली के रिकॉर्ड्स की अगर बात करे तो ये पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है जिसने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया। ये पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है जिसने 500 का ग्रास कलेक्शन भी पार किया है। साथ ही हिंदी भाषा से 100 करोड़ कमाने वाली भी ये पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है।

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इन दोनों में से कोई भी फिल्म आमिर खान की पीके का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

अगली स्लाइड में जाने पाके से कितनी दूर है बजरंगी भाईजान और बाहुबली-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन