
राजकुमार हिरानी की निर्देशन में बनी फिल्म पीके वो मुकाम हासिल कर चुकी है जो किसी पहाड़ को तोड़ने से कम नहीं है। हालांकि ये भी किसने सोचा था कि आमिर खान की धूम 3 का रिकॉर्ड भी टूटेगा। करीब-करीब देढ़ साल लग गए आमिर (पीके तोड़ चुकी थी वो रिकॉर्ड) के अलावा किसी दूसरे खान को ये रिकॉर्ड तोड़ने में।
पीके का वर्ल्डवाइड ग्रास कलेक्शन 735 करोड़ है जो बजरंगा भाईजान से लगभग 195 करोड़ और बाहुबली से 235 करोड़ ज्यादा है। तो आखिर कैसे बजरंगा भाईजान या बाहुबली पीके को बाक्स आफिस पर मात दे सकती है?
ये भी पढ़ें- सलमान खान 100 crore club में आमिर-शाहरुख से काफी आगे हैं
इन दोनों ही फिल्मों के पास बाक्स आफिस पर लगभग 9 दिन और है क्योंकि अगले हफ्ते अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ब्रदर्स सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और उम्मीदें है कि ये आते ही बाकी सभी फिल्मों के स्क्रीन्स पर कब्जा जमा लेगी।
ये भी पढ़ें- 'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' पीछे है खिलाड़ी कुमार की 'ब्रदर्स' से
तो आपकी क्या राय है क्या बजरंगी भाईजान या बाहुबली अब भी पीके का रिकॉर्ड तोड़ सकती है? अपनी राय दें-