1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान ने कमाए 220 करोड़, बनी 2015 की सबसे बड़ी हिट

बजरंगी भाईजान ने कमाए 220 करोड़, बनी 2015 की सबसे बड़ी हिट

 Published : Jul 22, 2015 12:12 pm IST,  Updated : Jul 22, 2015 06:10 pm IST

नई दिल्लीः सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान व्यस्त वीकडेज में भी बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने भारत में मंगलवार को 21.40 करोड़ की कमाई की जिसे जोड़कर इसका 5 दिन

बजरंगी भाईजान ने पांच...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान ने पांच दिन में कमाए 220 करोड़

नई दिल्लीः सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान व्यस्त वीकडेज में भी बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने भारत में मंगलवार को 21.40 करोड़ की कमाई की जिसे जोड़कर इसका 5 दिन का कलेक्शन 151.05 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म समीक्षक और बिसनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए बताया कि, "फिल्म के जीत का सिलसिला बरकरार है। शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, मंगल 21.40, कुल- 151.05 करोड़ रुपए।

Bajrangi

वहीं विदेश में फिल्म ने मंगलवार तक 69.05 करोड़ का बिजनेस किया जिसे जोड़कर दुनिया भर से इसके पांच दिन की कमाई 220.01 करोड़ हो गई है।

तरण आदर्श ने ट्वीट कर विदेश में फिल्म के कमाई के बारे में बताया, "बजरंगी भाईजान ने विदेश में सोमवार तक 69.05 करोड़ कमाए।"

Bajrangi

बनी इस साल की सबसे बड़ी हिट-

कबीर खान की निर्देशित फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की कुल कमाई 150 करोड़ रुपए के आगे निकल गई है। साल 2015 की सबसे बड़ी हिट का दर्जा अब इसे हासिल हो गया है।

अगली स्लाईड में जानिए बजरंगी भाईजान ने पिछली ब्लॉकबस्टर्स को कैसे छोड़ा पीछे-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन