1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूत- द हॉन्टेड शिप' बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: विक्की कौशल की फिल्म पहले दिन कमा सकती है 5 करोड़

'भूत- द हॉन्टेड शिप' बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: विक्की कौशल की फिल्म पहले दिन कमा सकती है 5 करोड़

 Published : Feb 20, 2020 03:59 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 03:59 pm IST

विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड हॉरर फिल्म 'भूत' 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

'भूत पार्ट 1- द हॉन्टेड शिप' बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन- India TV Hindi
'भूत पार्ट 1- द हॉन्टेड शिप' बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन Image Source : INSTAGRAM

विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड हॉरर फिल्म 'भूत' 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की टक्कर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से है। ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है।

'भूत पार्ट 1- द हॉन्टेड शिप' बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'भूत' के ट्रेलर को मिले जुले रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म की टक्कर 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से है जिसके ट्रेलर को काफी सराहा गया है और ये इस साल रिलीज होने वाली बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ऐसे में माना जा रहा है कि विक्की कौशल की फिल्म पहले दिन 4-5 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर विक्की कौशल की वाइफ के रोल में हैं, हालांकि उनका रोल फिल्म में ज्यादा नहीं है। खास बात ये है कि शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भी भूमि पेडनेकर का कैमियो है।

भूत ट्रेलर

विक्की कौशल की फिल्म भूत का ट्रेलर 3 फरवरी को रिलीज हुआ, फिल्म के ट्रेलर को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। हालांकि विक्की कौशल के फैन्स और हॉरर फिल्म देखने के शौकीन ये फिल्म मिस नहीं करेंगे।

'इंडियन 2' के सेट पर हुए हादसे के वक्त क्रेन के नीचे ही थीं काजल अग्रवाल, अभी भी ट्रॉमा में

भूत में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर के अलावा आशुतोष राणा और सिद्धार्थ कपूर लीड रोल में हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन