1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' को उत्तर भारत में रिलीज करने के लिए हुआ अबतक का सबसे बड़ा करार

बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' को उत्तर भारत में रिलीज करने के लिए हुआ अबतक का सबसे बड़ा करार

 Published : Apr 18, 2018 11:12 am IST,  Updated : Apr 18, 2018 11:12 am IST

साहो' में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

प्रभास-भूषण कुमार- India TV Hindi
प्रभास-भूषण कुमार

मुंबई: प्रभास जल्द ही फिल्म 'साहो' में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। 'बाहुबली' के बाद प्रभास उत्तर भारत में भी काफी पॉपुलर हो गए हैं। लोगों को उनकी फिल्म 'साहो' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को उत्तर भारत के बाजारों में पेश करने के लिए बॉलीवुड निर्माता भूषण कुमार ने अब दक्षिण के प्रसिद्ध और सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक यूवी क्रिएशन के साथ हाथ मिलाया है। प्रभास की फिल्म 'साहो' को हिंदी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए भूषण कुमार की टी.सीरीज ने यूवी क्रिएशन के साथ समझौता किया है और इसी के साथ यह फिल्म उद्योग का अबतक का सबसे बड़ा करार माना जा रहा है।

फिल्म को देश-विदेश के खूबसूरत जगहों पर फिल्माया जा रहा है। साहो एक त्रिभाषी फिल्म है और ऐसे में बॉलीवुड के सफल फिल्म निर्माताओं में से एक भूषण कुमार इस फिल्म को हिंदी बाजार में पेश करने के लिए तैयार हैं।

भूषण कुमार ने कहा, "'साहो' की सार्वभौमिकता ने एक फिल्म निर्माता के रूप में मुझे अपनी तरफ आकर्षित किया था। यह एक रोमांचक सहयोग है और हम इसे हिंदी भाषी जनता तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हैं।"

'साहो' में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन