1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिदिता बाग ने जिंगल बेल की धुन में किसानों के लिए गाया गाना

बिदिता बाग ने जिंगल बेल की धुन में किसानों के लिए गाया गाना

 Published : Jan 07, 2021 05:12 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 05:12 pm IST

बिदिता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह जिंगल बेल की धुन में मधुर गीत गा रही है, लेकिन गीत अलग हैं जिसमें वह किसान की स्थिति के बारे में बता रही है और समाधान की तलाश कर रही हैं।

bidita- India TV Hindi
बिदिता बाग ने जिंगल बेल की धुन में किसानों के लिए गाया गाना Image Source : BIDITA BAG INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिदिता बाग अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं, एक्ट्रेस वर्तमान में MxPlayer के शो द मिसिंग स्टोन में नजर आ रही हैं। पिछले महीने से विरोध कर रहे किसानों के प्रति आभार जताने के लिए बिदिता ने एक गीत गाया है जो खूब वायरल हो रहा है। 

बिदिता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह जिंगल बेल की धुन में मधुर गीत गा रही है, लेकिन गीत अलग हैं जिसमें वह किसान की स्थिति के बारे में बता रही है और समाधान की तलाश कर रही हैं।

ऐसी महत्वपूर्ण स्थिति के बारे में बात करने पर बिदिता ने कहा, "भारत मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान देश है। अभी 3 दिन पहले ही 75 साल के किसान ने आत्महत्या की थी और अब तक 60 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। किसान का यह विरोध अब एक महीने से अधिक समय से जारी है। नया साल आ गया है मगर वो अत्यधिक ठंड के मौसम और कोविड के जोखिम में विरोध कर रहे हैं। मैं न तो राजनीति को समझती हूं और न ही नीतियों को लेकिन मैं वास्तव में आशा करता हूं और जल्द ही कुछ समाधान हो इसके लिए प्रार्थना करती हूं।"

इन्हें भी पढ़ें-

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पहली बार आया सामने 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन ने ऐसे शूट किया था सांसे रोक देने वाला सीन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फना हो गई नायरा, क्या मोड़ लेगी कार्तिक की जिंदगी

औरत बनने के बाद ऐसे दिखने लगे हैं डिजाइनर स्वप्निल शिंदे, सनी, दीपिका के कपड़े कर चुके हैं डिजाइन 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन