1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने दी कोरोना को मात, सोशल मीडिया के जरिए साझा की ये खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने दी कोरोना को मात, सोशल मीडिया के जरिए साझा की ये खुशखबरी

 Published : Apr 17, 2021 12:46 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 12:55 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ कोरोना वायरस की रिपोर्ट में नेगेटिव आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए लिखा कि वह उन लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस बीमारी से उबरने में उनकी मदद की।

Katrina Kaif- India TV Hindi
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने दी कोरोना को मात Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ कोरोना वायरस की रिपोर्ट में नेगेटिव आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए लिखा कि वह उन लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस बीमारी से उबरने में उनकी मदद की। 

अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में कैटरीना कैफ कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उन्होंने संक्रमित होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हैं।

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मैं कोविड 19 पॉजिटिव हूं। खुद को मैंने तुरंत सबसे अलग करके होम क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने डॉक्टर की सलाह पर सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो कर रही हूं। जो भी मुझसे संपर्क में आए हैं तुरंत अपनी जांच करवाएं। आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।

यहां पढ़ें

'दोस्ताना 2': कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में फैंस, नेपोटिज्म की वजह से किया गया फिल्म से बाहर?

जान्हवी कपूर ने दोस्तों संग पूल पर बनाया मजेदार रील वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2' से अलग होने पर धर्मा प्रोडक्शन ने साधी चुप्पी, बताया- फिर से होगी कास्टिंग

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन