
मनीष शर्मा-परिणीति चोपड़ा: फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से परिणीति चोपड़ा और मनीष शर्मा एक-दूसरे के करीब आए। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद भी दोनों कई दफा रेस्तरां और क्लब्स में साथ देखें गए थे। दोनों ने साथ में फिर से फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम किया था। परिणीति का एक इंटरव्यू में कहना था कि वो जो कुछ भी हैं वो मनीष की वजह से ही है और अगर मनीष उन्हें सुबह के चार बजे भी कुछ करने को कहे तो वो पल भर के लिए भी न सोचे। वो उनसे प्यार करती हैं, लेकिन दूसरे तरीके से।