नई दिल्लीः भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से पूर देश में शोक की लहर छा गई है। और इसमे भारतीय सिनेमा भी शामिल है। शाहरुख खान, सलमान खान, बिग बी, ए आर रहमान समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने शोक जताया। सोशल मीडिया पर इन सभी ने डाक्टर कलाम के लिए अपने संदेश ट्वीट किये और उन्हें सलाम किया।
कुछ लोगों के अनुसार वह बच्चों जैसे निश्छल और मिलनसार स्वभाव के थे और इस कारण सबके चहेते थे। कुछ का मानना है कि उनके प्रेरणात्मक विचार और काम ने उन्हें विज्ञान की दुनिया का चमकता सितारा बनाया था।
नीचे देखिए इन सभी के ट्वीट्स-
बिग बी- बेहतरीन मस्तिष्क, बच्चे की तरह आचरण, और सभी ने किया उनको प्यार...भारत के पूर्व राष्ट्रपति नहीं रहे। प्रार्थनाएं..

नील माधवः आई एम कलाम फिल्म के निर्देशक नील माधव को यकीन नहीं हो रहा कि उनकी जिंदगी के हीरो इस दुनिया में अब नहीं रहे। उनका कहना था कि जितने भी लोग कलाम सर से मिले होंगे उन्हें इस बात पर बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा होगा। उन्होंने हमारी युवा पीढ़ी को सपने देखने सिखाए। वो असल जिंदगी के हीरो है।
ए आर रहमान - संगीत की दुनिया के नायक ए आर रहमान का कहना था कि कलाम जब राष्ट्रपति बने तो उन्होंने उम्मीज शब्द का नया अर्थ दिया था।

अगली स्लाईड से देेखिए लेजेंडेरी कलाम के प्रेरणादायक वन-लाइनर्स और बॉलीवुड सेलेब्स के ट्वीट्स-