1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन बॉलीवुड गानों ने मचाई गणेश चतुर्थी के अवसर पर धूम

इन बॉलीवुड गानों ने मचाई गणेश चतुर्थी के अवसर पर धूम

 Published : Sep 16, 2015 10:54 pm IST,  Updated : Sep 17, 2015 01:46 pm IST

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी का त्योहार देश भर मे मनाया जा रहा है लेकिल महाराष्ट्र में तो इस त्यौहार की धूम देखने लायक होती है। और ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है।  गणेश

इन बॉलीवुड गानों ने...- India TV Hindi
इन बॉलीवुड गानों ने मचाई गणेश चतुर्थी के अवसर पर धूम

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी का त्योहार देश भर मे मनाया जा रहा है लेकिल महाराष्ट्र में तो इस त्यौहार की धूम देखने लायक होती है। और ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है।  गणेश चतुर्थी का हिंदी सिनेमा से बहुत गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड सितारे भी हर साल अपने घरों में गणपति को पूरे रिति-रिवाज के साथ लाते है और अंत में उनके अगले बरस फिर से आने की कामना करते है। बॉलीवुड सितारों में बीते कुछ साल से ये ट्रेंड बन चुका है। वहीं फिल्मों की अगर बात करे तो तमाम ऐसे म्यूजिक निर्देशक है जिन्होंने फिल्मों में भगवान गणेश पर कई गाने दिए है और वो ऑल टाइम हिट है।

लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया है और गणेश चतुर्थी जैसे खास मौकों पर तो ये गीत कहीं न कहीं आपको सुनाई दे ही जाएंगे। फिल्म 'वास्तव' का गाना "सिंगुर लाल चढ़ायो" और करन मल्होत्रा की फिल्म 'अग्निपथ' का "देवा श्री गणेशा" तो लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। बुधवार को ही दीपिका और रणवीर की फिल्म 'बाजराव मस्तानी' का पहला गाना 'गजानन' लॉन्च हुआ था। सुखविंदर सिंह के आवाज में ये गीत भी गणेश चतुर्थी के गानों की फेहरिस्त में जुड़ गया है।

आज हम आपको उन तमाम गानों के बारे में बताएंगे जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर ‘गणेश’ की महिमागान में चार चांद लगा दिए।

आइए जानते है बप्पा के ऐसे गानों के बारें में जो दिलों को छू जाते हैं-

1. देवा श्री गणेशा: यह गाना 2012 में आई ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अग्निपथ' का है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का गाना 'देवा श्री गणेशा' बप्पा के भक्तों को सबसे ज्यादा पसंद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन