नई दिल्लीः फिल्म ब्रदर्स में करीना कपूर का आईटम नंबर है ये तो सबको पहले ही पता था और आखिर में आज इसका हॉट लुक आउट भी हो गया है।
करीना पोस्टर में सिल्वर रंग की ड्रेस पहने हुई है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही है। लेकिन ये पोस्टर असली है कि नकली, इस पर सवाल जरूर है क्योंकि फिल्म के निर्माता करन जोहर ने ट्विटर के जरिए पोस्टर के सोमवार को रिलीज़ होने के जानकारी दी थी।
वो अपने ट्वीट में लिखते है "टीजर्स की मां सोमवार की सुबह आएगी।"

इस पोस्टर में लिखा है 'मेरा नाम मैरी' जो जाहिर तौर पर गाने का टाईटल है। इस गाने को गणेश अचार्या ने कोरियोग्रॉफ किया है जिनका ये भी कहना है कि करीना 2015 की 'चिकनी चमेली' होंगी।
करन मल्होत्रा की आखिरी फिल्म अग्निपथ में कैटरीना कैफ ने 'चिकनी चमेली' आइटम नंबर से तहलका मचा दिया था और अब करीना के ऊपर इसका दोरोमदार है।
आगे जानिए करीना कपूर के पिछले आइटम नंबर्स के बारे में-