1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कैबरे' को अब भी रिलीज डेट का इंतजार

'कैबरे' को अब भी रिलीज डेट का इंतजार

 Written By: IANS
 Published : Jun 26, 2016 11:53 pm IST,  Updated : Jun 26, 2016 11:53 pm IST

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'कैबरे' को अब भी रिलीज की तारीख का इंतजार है, क्योंकि इसकी रिलीज तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है।

cabaret- India TV Hindi
cabaret

मैड्रिड: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'कैबरे' को अब भी रिलीज की तारीख का इंतजार है, क्योंकि इसकी रिलीज की तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है।

ऋचा का कहना है कि उन्हें फिल्म की रिलीज में हो रही देरी के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड समारोह के 17वें संस्करण के 'ग्रीन कार्पेट' पर शनिवार को ऋचा ने संवाददाताओं को बताया, "मुझे फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे लगता है कि निर्माता आपको इसके पीछे का सही कारण बता सकते हैं।"

'कैबरे' फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो डांस जगत में नाम कमाने की इच्छा लिए झारखंड के एक छोटे से गांव से अपने जीवन के सफर को शुरू करती है। इस फिल्म में डांस के अलावा प्यार और रोमांस का भी तड़का है।

कौस्तव नारायण नियोगी निर्देशित तथा पूजा भट्ट और भूषण कुमार द्वारा सह-निर्मित फिल्म पहले इस साल मई में रिलीज होनी थी, लेकिन इसकी तारीख को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया। लेकिन, अब भी फिल्म को रिलीज का इंतजार है।

'फुकरे', 'मसान', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए लोकप्रिय ऋचा को पिछली बार उमंग कुमार निर्देशित फिल्म 'सरबजीत' में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन