1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आ गई कान्स फिल्मोत्सव की मोस्ट अवेटेड तस्वीर, ऐश्वर्या की पिक्चर्स देखेंगे तो नहीं हटा पाएंगे नजरें

आ गई कान्स फिल्मोत्सव की मोस्ट अवेटेड तस्वीर, ऐश्वर्या की पिक्चर्स देखेंगे तो नहीं हटा पाएंगे नजरें

 Published : May 13, 2018 12:52 pm IST,  Updated : May 13, 2018 12:52 pm IST

ऐश्वर्य लगातार 17 सालों से कान्स का हिस्सा बनी हैं। लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में उन्होंने आत्मविश्वास के साथ वॉक किया। अभिनेत्री इस गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन

कान्स: अभिनेत्री व पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को 71वें कान्स फिल्म महोत्सव में बटरफ्लाई गाउन पहने रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे। ऐश्वर्य के इस गाउन को दुबई के रहने वाले डिजाइनर माइकल सिन्को ने डिजाइन किया है।

ऐश्वर्य लगातार 17 सालों से कान्स का हिस्सा बनी हैं। लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में उन्होंने आत्मविश्वास के साथ वॉक किया। अभिनेत्री इस गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन
Image Source : PTIऐश्वर्या राय बच्चन

उन्होंने ईरानी अभिनेत्री गोलशिफ्ते फरहानी अभिनीत व ईवा हुसोन निर्देशित 'लेस फिलेस दु सोलेइल' के लिए रेड कार्पोट पर वॉक किया। होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाए, स्मोकी आई मेकअप और खुले बालों में वह दिलकश लग रही थीं।

ऐश्वर्य ने हाल में शुरू किए अपना इंस्टाग्राम पेज पर एक प्री-रेड कार्पेट वीडियो शेयर किया जिसमें वह लाल रंग की ड्रेस पहने बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्य ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "सर्कल ऑफ लाइफ।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन